दुर्ग

शारीरिक संबंध बनाकर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
30-Apr-2025 3:25 PM
शारीरिक संबंध बनाकर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 30 अप्रैल। शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीडि़ता की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69, 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी गोविंद यादव मोहन नगर निवासी है। उसने पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद पीडि़ता के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इससे परेशान होकर पीडि़ता ने मोहन नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


अन्य पोस्ट