दुर्ग

पानी के लिए सकोरे व कोटना का वितरण
28-Apr-2025 2:42 PM
पानी के लिए सकोरे व  कोटना का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 अप्रैल। गर्मी के मौसम में पक्षी से लेकर जानवरों को पानी के लिए परेशानी न हो इसलिए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा पूरे शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के पात्रों वितरण किया जा रहा है, गौ माता के लिए पानी की टंकी कोटना और पक्षियों के लिए सकोरे बांट रहे हैं। संस्था द्वारा विगत दिनों शहर के सभी वार्डों में पार्षदों के माध्यम से पक्षियों के लिए सकोरे व पशुओं के लिए सीमेंट की टंकी कोटना का वितरण किया गया।

 

संस्था के सुजल शर्मा ने बताया कि संस्था के सदस्यों द्वारा दूसरे चरण में रविवार को सुबह 8 बजे से दुर्ग शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में जाकर अपने हाथों से उचित स्थान पर गौ माता एवं अन्य पशुओं के दाना पानी हेतु सीमेंट का कोटना रखा गया। साथ ही आम जनता एवं मंदिर समिति, मंदिर पुजारियों से निवेदन किया कि मंदिरों एवं अपने घर के बाहर गौ माता एवं अन्य पशुओं के लिए रखी गयी पानी टंकी कोटना में प्रतिदिन पानी अवश्य डाले। जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा इस वर्ष अभी तक शहर में गौ माता एवं अन्य पशुओं के लिए लगभग पांच सौ से अधिक सीमेंट के कोटने एवं घरों के छत में पक्षियों के दाना पानी रखने के लिए पांच हजार से सकोरे का वितरण किया जा चुका है।

 इस सेवा में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, आशीष मेश्राम, राजेंद्र ताम्रकार, सुजल शर्मा, मृदुल गुप्ता, प्रकाश कश्यप, अख्तर यासनी, दुर्गेश यादव, शिबू खान, ददू ढीमर, शंकु ढीमर, हरीश ढीमर, संजय सेन, वाशु शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट