दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 27 अप्रैल। कांग्रेस की नीतियों व सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ता तैयार रहें। दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जोश भरते हुए यह बात कही। वहीं नवनियुक्त दुर्ग (ग्रामीण) जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर का जेवरा सिरसा में प्रथम आगमन पर जेवरा सिरसा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
श्री ठाकुर ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और शासन की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के कार्यकर्ताओं के हित में काम करने का वचन दिया। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की, ताकि कांग्रेस को आने वाले चुनावों में और भी बड़ी सफलता मिल सके। उनके स्वागत समारोह में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्साह साफतौर पर दिखाई दे रहा था। श्री ठाकुर ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी किया। जेवरा सिरसा में ब्लाक में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा पार्टी के कांग्रेस पार्टी सम्मानित वरिष्ठ नेतागण सम्मानित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एवं कांग्रेस पार्टी के रीति नीति के बारे में अवगत करा पुन: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को जीताने के लिए संकल्प लिए।
इस दौरान मुख्य रूप से जेवरा सिरसा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक साहू, जगदीश मार्कण्डेय, राधेश्याम यादव, प्रशांत गौतम, मोहित साहू, टुन्ना लाल देशमुख, उमेश साहू, रज्जाक खान, विक्रांत अग्रवाल, पप्पी, भूपेंद्र टण्डन, सहित जेवरा सिरसा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में मौजूद थे।


