दुर्ग

लोककला मंच पंडवानी रिंगनी की बैठक
26-Apr-2025 4:34 PM
लोककला मंच पंडवानी रिंगनी की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अप्रैल।
21 अप्रैल को लोक कला मंच पंडवानी रिंगनी का वार्षिक सामान्य बैठक कार्यालय रिंगनी में सम्पन्न हुई। बैठक के सभापति राज कुमार पांडेय रहे। बैठक का प्रथम प्रस्ताव समिति के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश निषाद ने वर्ष 2024-25 के आय व्यय की जानकारी दी। सचिव रोहित निषाद ने समिति के सदस्यों की सम्पूर्ण जानकारी से अवगत कराया एवं समस्त सक्रिय सदस्यों से अपील की कि प्रतिवर्ष वार्षिक शुल्क अवश्य जमा करें तथा नियमानुसार तीन वार्षिक बैठक में अनुपस्थित सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर दी जाए ताकि सुचारु रूप से संस्था का संचालन होता रहे। सदस्यों अथवा पदाधिकारियों से सहयोग राशि से संस्था हेतु आडिट, नवीनीकरण, अन्य व्यय एवं संचालन के लिए, लिए गए ऋण वापसी की जाएगी। बैंक में केवायसी हेतु पेन कार्ड बनवाने पर प्रस्ताव पारित की गई। साथ ही संगीत नाटक अकादमी द्वारा अनुदान नहीं दिए जाने एवं संस्था मे वाद्य यंत्र सामग्री एवं फर्नीचर नहीं होने के कारण आडिट से विलोपित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पूर्व  गृहमंत्री ताम्रध्वज़ साहू द्वारा रिंगनी में संस्था के दिए गए कार्यालय भवन को सुपुर्दगी हेतु ग्राम पंचायत मे आवेदन देकर दस्तावेज की मांग की प्रस्ताव पारित की गई। सभापति एवं समिति के अध्यक्ष राज कुमार पांडेय के समिति के कार्यकलापों पर प्रकाश डालते हुए बैठक के समापन की घोषणा की। 

आभार व्यक्त समिति के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश निषाद ने  किया। बैठक में हेमलाल साहू, सुन्दर लाल पटेल, चेतन देवांगन, राम कुमार वर्मा, अनुप निषाद, देवेन्द्र कुम्भकार, त्रिलोक कुमार तिवारी, अग्यात सोनी, मोनेश साहू एवं श्रीमती कीर्ति निषाद, टोमिन बाई  उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट