दुर्ग
कार में तांबा भरकर ले जा रहा आरोपी पकड़ाया
26-Apr-2025 4:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 अप्रैल। भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर से कार में भरकर 220 किलो तांबा का परिवहन कर ले जाते नगर पालिका निगम रिसाली के पार्षद को पुलिस ने पकड़ा है।
आरोपी परमेश्वर देवदास वार्ड 35 रिसाली नगर निगम का पार्षद है। वह अपनी नैनो कार में तांबा भरकर गेट से बाहर ले जा रहा था। सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उसे पकड़ लिया। सीआईएसएफ ने भट्टी पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी परमेश्वर देवदास वार्ड 35 रिसाली नगर निगम का पार्षद है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


