दुर्ग
शराब पीने पैसा नहीं देने पर ब्लेड से वार
24-Apr-2025 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 24 अप्रैल। शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट की और उस पर ब्लेड से वार कर दिया। इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रति आशीष कुमार नारंग 22 अप्रैल को दोपहर में लक्ष्मीकांत किराना स्टोर के पास खोपली में खड़ा हुआ था। उसी समय आरोपी गुलशन गेंड्रे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा। जब प्रार्थी ने पैसा देने से मना किया तो आरोपी ने मारपीट करते हुए ब्लेड से प्रार्थी पर वार कर दिया। इससे प्रति के गाल, हाथ आदि में चोट आई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


