दुर्ग

गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर जिला-दुर्ग समिति का शपथ ग्रहण समारोह
23-Apr-2025 4:04 PM
गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई नगर जिला-दुर्ग समिति का शपथ ग्रहण समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 23 अप्रैल। गुरु घासीदास सेवा समिति सेक्टर 6 भिलाई नगर जिला-दुर्ग समिति का शपथ ग्रहण समारोह गत दिनों सतनाम भवन से. 6 भिलाई के प्रांगण में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम गुरु घासीदास बाबा के गद्दी का पुजा अर्चना से शुरू करने के पश्चात नवनिर्वाचित प्रबंध कारिणी का शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा विधायक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र एवं अध्यक्षता रामदयाल देशलहरा (पूर्व अध्यक्ष, गुरु घासीदास सेवा समिति, भिलाई नगर) के द्वारा कराया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष भारत लाल कुर्रे (बी.एल. कुरै) जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपनी आगे की व्यक्तिगत जीवन को समाज के लिए समर्पित करते हुए पूर्णकालिक सामाजिक जीवन को स्वीकार किये और आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किये। उपाध्यक्ष उर्मिला भास्कर, महासचिव नेतराम गिलहरे, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र देशलहरा, सहसचिव दिवाकर गायकवाड, टेकराम बंजारे, राजेन्द्र महिलांग एवं कार्यकारिणी सुखरू राम नवरंगे, रूपेश बारले, त्रिलोचन डहरे, सम्भूलाल डहरिया, सतीश डहरे, किशोर कुमार भारद्वाज, सागर टंडन, मनबोधी कुर्रे, योगेश्वर, नोहर सिंह कुर्रे, कैलाश चतुर्वेदी, उषा देशलहरा, बिसाहू राम बघेल एवं भागिनी बंजारे पदभार ग्रहण किये।

मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि में सरस्वती बंजारे  ( अध्यक्ष, जिला पंचायत, दुर्ग), निर्मल कोसरे   महापौर, नगर पालिक निगम, भिलाई-चरोदा), भुनेश्वर बघेल ( पूर्व विधायक, डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र), सांवला राम डाहरे ( पूर्व विधायक, अहिवारा विधानसभा क्षेत्र), डॉ. उषा बारले (पद्म श्री), आर.पी. भतपहरी (अध्यक्ष, छ.ग. प्रगतिशील सतनामी समाज, रायपुर), विनोद भारती (प्रगतिशील सतनामी समाज, रायपुर) डॉ. राधेश्याम बारले (पदम श्री), एस.आर. बांधे  (वरिष्ठ समाजसेवी), एल.एल. कोसले (पूर्व अध्यक्ष, छ.ग. प्रगतिशील सतनामी समाज, रायपुर), उषा सोनवाने ( सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग), झमित गायकवाड़ ( सदस्य, जनपद पंचायत दुर्ग), चंद्रशेखर बंजारे  (अध्यक्ष, सतनामी कल्याण आश्रम, दुर्ग) संजय बारले (अध्यक्ष, जिला सतनामी समाज, बालोद), युवराज ढिड़हे (अध्यक्ष, जिला सतनामी सेवा समिति, राजनांदगांव), टी.आर. कोसरिया  (पूर्व अध्यक्ष, गुरु घासीदास सेवा समिति, सेक्टर-6 भिलाई), हीरामन बंजारे (समाजसेवी), पार्वती ढ़ीढ़ी जी (अध्यक्ष, सतनामी महिला जागृति समिति- मिनीमाता सम्मान से अलंकृत), शीशपाल डहरिया (समाजसेवी) सभी ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाए दिये और शपथग्रहण के साक्षी बने।

 

कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी, ागवत बंजारे, कमल टंडन, जे. आर. सोनवानी, के.एल. कोसले, नेतराम बारले, डी.आर. गुलशन, गजेन्द्र साय, डॉ टी.आर. डेहरे, एम.आर. चंदवानी, प्रेमलाल गिलहरे, प्रदुमन सूर्यवंशी, डॉ. के.डी. देशलहरा, आनंद बघेल, एस.डी. गायकवाड, सी.एल. जोशी, के. एल. भारती, सुनील भारती, भरत बंजारे, राजकुमार टंडन, एस.आर. भारद्वाज, रामलाल चतुर्वेदी, जी.पी. भास्कर, मंशा राम कुर्रे, राजेन्द्र बंजारे, नोहर सिंह ढढ़ीढ़ी, आदि सम्मिलित रहें।


अन्य पोस्ट