दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 अप्रैल। भाजपा प्रदेश एवं भिलाई जिला के निर्देश पर युवा मोर्चा चरोदा मंडल अध्यक्ष समीर अग्रवाल, और अजय साहू के नेतृत्व में नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा में व्यापत समस्याओं को लेकर चरोदा निगम कार्यालय का घेराव कर महापौर का पुतला दहन किया और 16 बिंदुओं पर निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू ने कहा कि चरोदा निगम में जनता को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है, जनता परेशान हैं। छोटे-छोटे कार्यों के लिए निगम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि भ्रष्टाचार की सीमा पर हो चुकी है जल्द कार्रवाई न हुई, तो धरना प्रदर्शन करेंगे।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि महापौर जनता की परेशानियों को अनदेखा कर रहे हंै, बोरवेल खराब है पानी की कमी हो रही है वार्डों में, सफाई व्यवस्था ठप है, भूमाफिया लगातार अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं, जिस पर निगम प्रशासन मौन है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू , पूर्व विधायक सावला राम डाहरे, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष खिलावन वर्मा व अन्य मौजूद थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।