दुर्ग

जिला स्तर मिनी सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 3 से दुर्ग में
20-Apr-2025 2:59 PM
जिला स्तर मिनी सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 3 से दुर्ग में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा कृष्णा विकास टेक्नो स्कूल के सहयोग से  3 एवं 4 मई को कृष्णा विकास टेक्नो स्कूल/ धमधा / रोड में दो दिवसीय जिला स्तरीय मिनी सब जूनियर शतरंज चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया है। जिसमें अंडर 7,9,11 एवं अंडर 13 के शतरंज खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त चैंपियनशिप अंतरराष्ट्रीय नियम के अनुसार खेली जाएगी। उक्त चैंपियनशिप के अंडर 7, 9, 11 एवं अंडर 13 के दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन राज्य चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा जो कि 15 से 19 मई तक एकेडमिक वल्र्ड स्कूल बेमेतरा में आयोजित है। उक्त चैंपियनशिप के  सभी आयु समूह वर्गों के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवं तीसरे एवं चौथे स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को मोमेंटो प्रदान किया जाएगा।

 

 

भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा। स्पर्धा में प्रवेश शुल्क 400 रुपए तथा प्रवेश की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तक निर्धारित है। 
उक्त चैंपियनशिप के चीफ ऑर्बिटर अलंकार भिवगड़े/ इंटरनेशनल ऑर्बिटर एवं डिप्टी चीफ ऑर्बिटर रॉकी देवांगन, फिडे ऑर्बिटर एवं सहायक के रूप में सीनियर नेशनल ऑर्बिटर अनिल शर्मा होंगे। स्पर्धा में प्रवेश हेतु खिलाड़ी सीनियर नेशनल आर्बिटर अनिल शर्मा से संपर्क कर सकते हैं। 

स्पर्धा के आयोजन में कृष्णा विकास टेक्नो स्कूल की प्राचार्य निधि शर्मा एवं समस्त स्टाफ तथा जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष दिनेश जैन, ललित वर्मा, एसके भगत, दिनेश नलोडे, मोरध्वज चंद्राकर, अजय राय, सहसचिव संजय खंडेलवाल एवं जयंता दास, हरीश सोनी, जवाहर सिंह, रवि शर्मा सहित अन्य लोग सहयोग प्रदान कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट