दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 अप्रैल। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के पास सत्य साईं सेवा समिति द्वारा राहगीरों के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने प्याऊ घर खोला गया है। महापौर अलका बाघमार ने एमआईसी सदस्य हर्षिका संभव जैन के साथ सत्य साईं सेवा समिति के सदस्यों के साथ प्याऊघर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा- प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है। स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा से इस दिशा में बेहतर काम किया है।
उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण केवल नागरिक परेशान नहीं होते बल्कि पक्षी भी पेयजल के लिए परेशान होते हैं।उन्होंने नागरिकों से अपील कर कहा कि अपने घर के आंगन, छत और दीवारों में पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे रखने की व्यवस्था करें। प्याऊ घर स्थापना के अवसर पर सत्य साई सेवा समिति दुर्ग के समिति के बीपी पांडे,आर.के. तिवारी, सिन्नरकर, दिलीप ठाकुर, सुंदर बंसल, केआर मुदलियार, संजय कानखोजे, गौरव ठाकुर, रंग दमन राजपूत, श्रीनिवास राव, सौरव पाण्डेय,नवीन त्रिपाठी राजेंद्र साहू, राजेंद्र मरकाम, राजू सोनी, विजय सोनी,पद्म निषाद देव कुमार साहू ,राजकुमार वर्मा, रानी मरकाम आदि ज्ञातव्य हो कि संगठन के निर्देशानुसार और समिति के सेवा एवं रचनात्मक कार्य के अंतर्गत प्याऊ सेवा विगत 30 वर्षों से निरंतर संपादित हो रही है। नगर की आध्यात्मिक सेवा कार्यों में अग्रणी जिला चिकित्सालय तथा सेंट्रल जेल द्वारा सम्मानित श्री सत्य सांई सेवा समिति के सेवा एवं रचनात्मक कार्य के अंतर्गत पुराना बस स्टैंड में प्याऊ सेवा महापौर अलका बाघमार द्वारा सत्य साई बाबा के तेलचित्र की पूजा आरती कर राहगीरों को शुद्ध शीतलजल प्याऊ घर का महापौर द्वारा प्रदान किया गया।
नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर
दुर्ग। कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में संचालित सारथी कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 चालू कर दिया गया है। इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से जिले के नागरिक कार्यालयीन समय में बिना किसी शुल्क के अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।


