दुर्ग

महावीर जयंती पर विविध कार्यक्रम
09-Apr-2025 4:34 PM
महावीर जयंती पर विविध कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 अप्रैल।
दिगंबर एवं श्वेतांबर समाज के अलग-अलग जैन महिला मंडलों ने एक साथ मिलकर प्रभु महावीर को स्मरण करते हुए हाथों में मेहंदी रचाकर गीत, संगीत एवं नृत्य नाटिका के द्वारा एक से बढक़र एक शानदार प्रस्तुति दी। इसी क्रम में कव्वाली नाट्यमंचल नृत्य संगीत होजी सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

मनोहर महिला मंडल दुर्ग के अतिथि में भगवान जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के द्वारा किया शानदार आयोजन ऋषभदेव परिसर चंडी मंदिर रोड पर आयोजित किया गया था जिसमें कार्यक्रम का संचालन मनोहर महिला मंडल की जेठी बुरड़ एवं नीतू दुग्गड ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

दुर्ग नगर की जैन महिला मंडल अपने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सबका मन मोह लिया। जैन समाज की महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगाकर भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया 

लगातार 4 घंटे तक चलने वाले इस आयोजन में भगवान महावीर के जयकारों एक मंगला चरण के साथ आज का महिलाओं ने मिलकर महोत्सव मनाया गया। सभी महिला मंडल भाव भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिनमे श्रमण संघ महिला मंडल शांति विजय महिला मंडल वासुपूज्य महिला मंडल ऋषभ देव महिला मंडल दिगंबर जैन महासमिति महिला मंडल दिगंबर जैन बड़ा मंदिर महिला मंडल विद्यांजलि महिला मंडल स्वास्तिक महिला मंडल जिन कुशल महिला मंडल समता बहू मंडल जिन भक्त मंडल तेरापंथ महिला मंडल खतरगक्ष महिला मंडल जैनत्व महिला मंडल जिन भक्ति मंडल के सदस्यों ने प्रस्तुति दी।   रूपल गुप्ता एवं उनकी 30 सदस्यों की टीम ने वहां उपस्थित सभी महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाई। 


 

आज संध्या भावेश बाग की भक्ति में झूमेगा शहर 
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के द्वारा आज रात्रि 8.00 बजे गंज मंडी प्रांगण में प्रभु महावीर की भक्ति का आयोजन रखा गया है जिसमें छत्तीसगढ़ के ख्याति नाम कलाकार भावेश बैध एवं साथी भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।


अन्य पोस्ट