दुर्ग

निगम भिलाई के 5 कर्मचारियों को दी गई ससम्मान बिदाई
04-Apr-2025 3:33 PM
निगम भिलाई के 5 कर्मचारियों को दी गई ससम्मान बिदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 4 अप्रैल। नगर पालिक निगम भिलाई में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 5 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई।

मुख्य कार्यालय सभागार में मंगलवार को निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा किए। उन्होंने कहा -हम सब पूर्व साडा के समय से विभिन्न विभागो में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किए। हम सबको गर्व है अपनी क्षमता के अनुसार कार्य किए।

आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर नगर निगम भिलाई में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सेवानिवृत्त होने से पहले जीपीएस, सीपीएफ, एमपीएस, परिवार कल्याण समूह, बीमा, एलआईसी की राशि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के खाते में फरवरी तक का चला गया है।

 

 निगम से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी सहायक ग्रेड-03 लक्ष्मण सिंह, पम्प सहायक श्रीमती शशिकांता तोमर, सफाई कामगार दीपक कुमार देवांगन,  के. पदन्ना एवं  डी. मुसलैया जो निगम के अलग-अलग विभागों में कार्य कर रहे थे। इन सभी कर्मचारियों को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

 आयुक्त श्री पाण्डेय ने उपस्थित कर्मचारियो से कहा कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कार्य संतोषप्रद रहा है। उन्हें विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकानाएं प्रदान की।

विदाई समारोह में भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी हरविंद सिंह रैकी उपस्थित हुए। उन्होंने बताया नगर निगम भिलाई का विदाई समारोह बहुत ही अच्छा है। निगम आयुक्त स्वयं आकर अपने कर्मचारियों को विदा कर रहे और कहा- भविष्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी होगी तो आयुक्त से सीधे आकर संपर्क कर सकते हंै। भिलाई स्टील प्लांट में यह प्रथा नहीं है।


अन्य पोस्ट