दुर्ग

दुर्ग आइडल की घोषणा से शहर के संगीत प्रेमियों में हर्ष
02-Apr-2025 3:40 PM
दुर्ग आइडल की घोषणा से शहर के संगीत प्रेमियों में हर्ष

महापौर का जताया आभार महापौर ने दुर्ग आइडल की घोषणा कर शहर के संगीत प्रेमियों का जीता दिल-ईश्वर राजपूत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 2 अप्रैल। शहर में संगीत प्रेमियों के लिए पुन: दुर्ग आइडल कराए जाने महापौर की घोषणा का छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग एवं शहर के गायक कलाकारों एवं संगीत प्रेमियों ने स्वागत करते हुए महापौर अल्का बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं सांस्कृतिक विभाग प्रभारी हर्षिका संभव जैन एवं पार्षदों के प्रति आभार जताया है।

छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी उपाध्यक्ष दिनेश जैन एवं कोषाध्यक्ष गुलाब चौहान ने विगत दिनों महापौर से मिलकर शहर में दुर्ग आइडल/ गायन प्रतियोगिता/ करवाने की मांग की थी जिस पर महापौर ने उक्त मांग पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया था। महापौर ने दुर्ग आइडल कराए जाने की घोषणा कर शहर के समस्त संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों का दिल जीता है।

 विदित हो कि भूतपूर्व महापौर श्रीमती चंद्राकर के कार्यकाल में दुर्ग आइडल का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया था। जिसमें दुर्ग शहर के सभी वार्डो से इसमें गायक कलाकारों ने भाग लिया था। जिससे शहर के संगीत प्रेमियों को नगर निगम के माध्यम से एक बेहतरीन अवसर व मंच प्रदान हुआ था। शहर के समस्त संगीत प्रेमियों एवं नागरिकों ने कार्यक्रम को काफी  सराहा था। और यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा।

  मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि करोना काल के बाद से दुर्ग आइडल का आयोजन बंद कर दिया गया। पूर्व में भी छत्तीसगढ़ मंच ने शहरवासियों के  संगीत प्रेमियों के लिए दुर्ग आइडल आयोजित करवाने की मांग लगातार की थी परन्तु आश्वासन देने के बावजूद दुर्ग आइडल के आयोजन पर अमल नहीं किया गया।

    

नगर निगम दुर्ग द्वारा वर्ष 2025=26 के लिए पेश किए गए बजट के दौरान महापौर श्रीमती अल्का बाघमार द्वारा दुर्ग आइडल कराए जाने एवं महापौर सम्मान निधि की घोषणा किए जाने का स्वागत छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के संरक्षक चंद्रिका दत्त चंद्राकर, रमन सिंह एवं संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, त्रिलोक सोनी, युनुस चौहान, बाबू भाई, अजय साहू, गुरमीत सिंग भाटिया, मोहन सिन्हा, जवाहर सिंह राजपूत,अनिल शर्मा,दिलीप सिंग सहित शहर में गीत संगीत को बढ़ावा देने समय समय पर कार्यक्रम आयोजित करने वाली म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भी महापौर की घोषणा का स्वागत करते हुए दुर्ग आइडल का आयोजन जल्द से जल्द करवाने की मांग की है।


अन्य पोस्ट