दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अप्रैल। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला दुर्ग द्वारा आयोजित खेलों इंडिया योजना अंतर्गत अस्मिता सिटी महिला लीग प्रतियोगिता 31 मार्च को खेल मैदान मर्रा (पाटन) में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मर्रा दीपमाला विजय जैन, सरपंच ग्राम पंचायत मर्रा मुकेश देवांगन, उपसरपंच सौरभ कामडे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक विलियम लकड़ा, विकाखण्ड क्रीडा अधिकारी सकिला देवदास, नोडल अधिकारी पाटन भरत लाल ताम्रकार, भूपेन्द्र हिरवानी, मास्टर वेटनर दुर्ग बी.आर. ने मां सरस्वती एवं हनुमान के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में खेलों इंडिया लघु केन्द्र मर्रा पाटन के अलावा दुर्ग जिले के अन्य 7 टीम इस प्रतियोगिता में भाग लिया। महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना है व महिलाओं को प्रेरित करना और उभरती हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खेलो इंडिया लघु केन्द्र मर्रा पाटन, द्वितीय स्थान दरबार मोखली (बी) और तृतीय स्थान दरबार मोखली (ए) प्राप्त किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाला राम साहू, हेमन्त बघेल, कोमल निर्मलकर, नरेश साहू, ईश्वरी देशमुख एवं सुर्जीत यादव आदि थे।
कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक मर्रा संतोष कुमार यादव और आभार प्रदर्शन खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रदीप कुमार भुवाल ने किया गया।