दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग । पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में वैशाली नगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने पुणे महाराष्ट्र से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी द्वारा वारंटी एवं स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पॉक्सो एक्ट के पुराने मामले में आरोपी कमलजीत सिंह छाबड़ा 57 वर्ष निवासी एमआईजी सी मकान नंबर 127 वैशाली नगर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी कमलजीत स्थान बदल बदल कर छुपता फिर रहा था।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बालकुम थाना महाराष्ट्र में रह रहा है। इस पर वैशाली नगर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमित अंदानी द्वारा टीम गठित कर गिरफ्तारी वारंट की तामिली के लिए टीम को रवाना किया गया। टीम ने आरोपी कमलजीत छाबड़ा को गिरफ्तार किया और उसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी मजिस्ट्रेट श्रीमती संगीता नवीन तिवारी की कोर्ट में पेश किया।