दुर्ग

निगम दुर्ग: महापौर अलका ने 519 करोड़ का बजट किया पेश
29-Mar-2025 2:53 PM
 निगम दुर्ग: महापौर अलका ने 519 करोड़ का बजट किया पेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 मार्च। नगर निगम दुर्ग का बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। महापौर अलका बाघमार ने वर्ष 2025-26 के लिए 519 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया। सत्ता पक्ष तथा विपक्ष पार्षदों ने अपनी राय रखी। चर्चा उपरांत आवश्यक संशोधन के साथ बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

 बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के पार्षदों के बीच सामान्य नोंकझोंक हुई। मगर दोनों दलों के पार्षदों में आपसी समन्वय दिखाई दिया। भले ही नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले बजट पुस्तिका की त्रुटियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वैसे सदन का संचालन सभापति श्याम शर्मा ने संवैधानिक परंपराओं के अनुरूप बेहतर ढंग से किया। उन्हीं के प्रयास से बजट सर्वसम्मति से पास भी हुआ।

 

नगर निगम दुर्ग के मोतीलाल वोरा सभागार में शुक्रवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्रवाई शुरू हुई। सभापति श्याम शर्मा ने महापौर को बजट प्रस्तुत करने आमंत्रित किया। महापौर ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि साल की शुरूआत है, कार्यकाल की शुरूआत हैं, बजट में पूर्ववर्ती कार्यकाल का लेखा जोखा और भविष्य में किये जाने वाले कार्यों का लेखा जोखा का समावेश हैं। पूर्ववर्ती शहरी सरकार के सभी विकासोन्मुख कार्यों को सम्मान के साथ संज्ञान में लिया जायेगा तथा उसे मूर्तरूप दिया जाएगा। भाजपा सरकार वादा निभाने वाली सरकार है, इसलिए चुनाव में जो हमने वादे किए थे, उसको पूरा करने का संकल्प हमारी पहली प्राथमिकता है। जिसमें महिला के नाम पर संपत्ति होने पर संपत्तिकर में 25 प्रतिशत छूट के प्रावधान, सार्वजनिक स्थलों पर पिंक शौचालय निर्माण शामिल हैं। वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे, पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे, पार्षद प्रकाश गीते, भास्कर कुंडले, दीपक साहू, अजीत वैद्य, पूर्व महापौर तथा पार्षद आर.एन. वर्मा, अश्वनी निषाद, साजन जोसेफ, सविता साहू ने भी बजट पर हुई चर्चा में भाग लिया।महापौर ने कहा कि घायल पशु उपचार योजना के तहत एंबुलेंस एवं पशु चिकित्सक की व्यवस्था करना, संगीत प्रेमियों के लिए दुर्ग आयडल कार्यकम को पुन: शुरूआत करना, महापौर सम्मान ििनध योजना प्रारंभ किया जाएगा। खिलाडिय़ों को प्रतियोगिता में भाग लेने  आर्थिक सहायता प्रदान करना, स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कचरा संग्रहण मार्गों की ट्रेकिंग करना आदि कार्य हमारी प्राथमिकताओं में से हैं। साथ ही दुर्ग शहर क्षेत्र में मृतप्राय शासकीय कुओं का संधारण कर उपयोग के लायक बनाया जाएगा। महापौर अलका बाघमार ने सदन में कहा कि पार्षदों ने संज्ञान में लाया है कि वॉटर टैक्स की कथित रूप से ज्यादा वसूली की जा रही है। इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि गंजपारा रोड की फाइल मंगाई गई है उसकी भी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर को अतिक्रमण से मुक्त किया जाएगा।


अन्य पोस्ट