दुर्ग

दुर्ग के भारत भूषण वर्मा दिल्ली में सीवीओ नियुक्त
27-Mar-2025 1:23 PM
दुर्ग के भारत भूषण वर्मा दिल्ली में सीवीओ नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 मार्च। शहर में पले बढ़े भारत भूषण वर्मा केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा हाल में  वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार के आधीन गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) दिल्ली में मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) नियुक्त किए गए हैं। दुर्ग संभाग से इस पद पर जाने वाले वे पहले व्यक्ति है। इसके पहले बीएसएनएल में महाप्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए श्री वर्मा महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

 

भारत भूषण पूर्व महापौर दुर्ग आर.एन. वर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने जेम में प्रतिनियुक्ति पर वर्ष 2022 से डिप्टी सीवीओ के रूप में सेवा प्रारंभ किए थे मार्च 2025 में पदोन्नत होकर जेम दिल्ली में मुख्य सतर्कता अधिकारी का कमान संभाल कर उन्होंने शहर का गौरव बढ़ाया है। जेम में प्रतिनियुक्ति पूर्व श्री वर्मा बी.एस.एन.एल. दुर्ग में अप्रैल 2022 तक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। इस कार्यकाल में भी उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किये थे। उन्होंने बताया कि बीएसपी अपनी टेलीकाम सर्विस खुद करती थी। आऊट सोर्स के तहत बीएसपी के टेलीकाम सर्विस का कार्य  बीएसएनएल को हस्तांतरित कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। वहीं भारत नेट प्रोजेक्ट फेस 1 में दुर्ग संभाग के ग्राम पंचायतों तक ब्राडबेंड कनेक्शन पहुंचाने में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है। जेम में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में कार्य चुनौती पूर्ण है। केन्द्रीय या राज्य के विभाग एवं मांत्रालयों के खरीदी में विसंगति पाए जाते हैं। सतर्कता अधकारी के रूप में इस विसंगति का पता लगाना काफी चुनौत पूर्ण होता है।

भारत भूषण भारतीय दूरसंचार सेवा (आई.टी.एस.) के वर्ष 1997 बैच के ग्रुप ए अधिकारी हैं। उनकी हायर सेकेंडरी स्कूल तक की शिक्षा गवर्नमेंट स्कूल दुर्ग से हुई। इसके बाद इन्जीनियरिंग स्नातक की डिग्री बी.आई.टी. दुर्ग से एवं इंजीनियरिंग स्नातकोत्तर की उपाधि आई.आई.टी. रूडक़ी से पूरी की है।


अन्य पोस्ट