दुर्ग
नपं उतई में पीआईसी का गठन, 5 पार्षदों को मिली अहम जिम्मेदारी
26-Mar-2025 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 26 मार्च। नगर पंचायत उतई अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू ने नगर पंचायत में पीआईसी का गठन की। जिसमें शोभेद्र सोनू राजपूत को आवास,पर्यावरण,लोक निर्माण एवं जलकार्य प्रभारी बनाया गया, उनके साथ सदस्य पार्षद सुनीता चंद्राकर, शिव ठाकुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग प्रभारी लक्ष्मी नारायण साहू बने, सदस्य पार्षद विजय लक्ष्मी साहू होंगे।
राजस्व तथा बाजार विभाग प्रभारी भीमसेन सिन्हा को मिला, उनके साथ सदस्य लता सोनवानी राकेश साहू होंगे। शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण विभाग प्रभारी अनीता गढ़े बनी, उनके साथ सदस्य संगीत रजक,द्वारिका साहू। पुनर्वास, नियोजन, विधि तथा सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख बनाए गए, इनके साथ सदस्य के रूप में पार्षद सतीश चंद्राकर,खूबी राम साहू होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे