दुर्ग
जन्म कल्याणक महोत्सव पर जैन समाज ने निकाली रथयात्रा
24-Mar-2025 3:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 मार्च। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान 1008 श्री आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव पर पद्मनापुर दिगंबर जैन समाज द्वारा सुसज्जित नवनिर्मित रथ में भगवान की रथयात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।
यात्रा में पुरुष वर्ग श्वेत और महिलाएं केसरिया वस्त्र में उत्साह के साथ शामिल हुई। रथयात्रा का पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वागत किया और भगवान श्री के दर्शन कर शहर के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। रथयात्रा के दौरान अध्यक्ष विजय जैन, उपाध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव आशीष जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, कार्यकारी सदस्य कमलेश जैन, संजय बोहरा, दीपक जैन, दिलीप जैन, ट्रस्टीगण विनोद पाटनी,नवीन कुमार, अजीत सिंह, विनोद सिंघाई, सुभाष जैन के अलावा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे