दुर्ग

होली मिलन,सेवाभावी महिलाओं का सम्मान
24-Mar-2025 3:29 PM
होली मिलन,सेवाभावी महिलाओं का सम्मान

दुर्ग, 24 मार्च। दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ी सरयूपारिण महिला ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन व महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों की होली खेल कर खुशियां मनाई और एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी। महिलाओं द्वारा होली के फाग गीत व भजनो की धुन में कृष्ण और राधा रानी के साथ नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाली समाज की महिलाएं  समाज सेविका नमिता शर्मा, पूर्व पार्षद शकुंतला चौबे, पूर्व पार्षद कल्पना जोशी, सेवानिवृत प्राचार्य किरण तिवारी, भारतीय दुबे का अतिथियों द्वारा सम्मान कर हौसला बढ़ाया गया। यह कार्यक्रम समाज की अध्यक्ष संगीता शर्मा के संयोजन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर किरण मिश्रा, अपर्णा तिवारी, सरिता मिश्रा, तनु मिश्रा, रानी उपाध्यक्ष, ममता तिवारी के अलावा  छत्तीसगढ़ी सरयूपारिण महिला ब्राह्मण समाज की सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रही।


अन्य पोस्ट