दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 मार्च। भैंस गुम होने से कई पशु पालको के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। वहीं इस मामले में प्रभावित पशु पालकों को शासन-प्रशासन से भी कोई मदद नहीं मिलने से वे परेशान है। पशुपालकों की माने तो भैंस गुमने की शिकायत आम हो गई है इसके पीछे उन्होंने सक्रिय पशु तस्करों के संलिप्तता की संभावना व्यक्त की है।
ग्राम गाड़ाडीह निवासी नंदलाल यदु , थाना-उतई का कहना है कि उनकी भैंस 2 मार्च 2025 को दोपहर से वापस नहीं आया है। इसमें 12 दूध देने वाली भैंस, के अलाव1 पड़वा, 9 पडिय़ा है। इनमें1 भूरी आंख वाली, 5 देसी नस्ल की, 6 मुर्रा सिंग वाली, 1 पड़वा चांदी (मुंडा सिंग) का है। वे अपने घर परिवार और परिचय की लोगों को सूचना देकर ढूंढने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन कहीं भी सफलता नहीं मिली। दूध का व्यवसाय ही एक मात्र आय का साधन है ऐसे में उक्त साधन का जरिया भैंस ही गुम जाने से पूरी तरीके से वे विवश और लाचार हो चुके है। उन्होंने इस संबंध में उतई पुलिस में आवेदन दिए है उनका कहना है कि उन्होंने साढ़े तीन लाख रूपए कर्ज लेकर साल भर पूर्व कुछ भैंस लिए थे इसका 2 लाख रूपए से अधिक चुकाना अभी भी बाकी है। वहीं बेटी की भी शादी तय हो गई है ऐसे में शासन प्रशासन से मदद नहीं मिलने पर बकाया कर्ज चुकाने एवं शादी को लेकर भी चिंता सता रही है।
इसी प्रकार ग्राम ननकठ्ठी निवासी महेश ताम्रकार ने बताया कि उनकी 25 भैंसो को4 साल पहले कोठार से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। वहीं मामले में पुलिस भी एफ आई आर दर्ज नहीं करती है। आवेदन देने पर एफआईआर की कापी नहीं दी जाती और न ही शासन प्रशासन द्वारा ऐसी स्थिति में पशु पालकों को मुआवजा के रूप में कोई राहत नहीं दी जाती है। इसी कारण पशु पालक मवेशी गुम होने के बाद भी कुछ नहीं कर पाते जबकि कई पशु पालक के मवेशी गुमने की शिकायत आती रहती है उनका कहना है कि क्षेत्र में पशु तस्कर भी काफी सक्रिय है। उन्हें भैंस गुमने से लगभग 12 लाख रूपए का नुकसान उठाना पड़ा इससे उनकी स्थिति काफी बदतर हो गई है। पशु पालकों की दयनीय हालात को देखते हुए शासन प्रशासन पशुओ की बीमा एवं मुआवजा का प्रावधान कर उन्हें राहत पहुंचाए। इसी तरह ग्राम डुन्डेरा के सहदेव यादव की भी दो भैंस कुछ माह पहले गुम होने के बाद से अब तक नहीं मिली ऐसे और अनेक पशु पालक परेशान है। जिले में भैंस पकड़ाने के मामले भी कुछ माह पूर्व आ चुका है ऐसे में भैंस गुम होने के मामले में पशुओं के तस्करी की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।