दुर्ग

केंद्रीयकृत पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा में निजी विद्यालय शामिल नहीं हो रहे हैं
16-Mar-2025 4:16 PM
केंद्रीयकृत पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा  में निजी विद्यालय शामिल नहीं हो रहे हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 मार्च। 
निजी विद्यालय संचालक संघ जिला दुर्ग के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट बिलासपुर के आदेश जारी होने पर निजी विद्यालय केंद्रीयकृत बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष शामिल नहीं होने का निर्णय लिया गया। हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आने वाले वर्ष में प्रारंभ से ही तैयारी प्रारंभ की जाएगी।

अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि हाईकोर्ट में केश लंबित होने के बावजूद भी जिला शिक्षा विभाग ने परीक्षा फीस निजी विद्यालयो से जमा करा लिया गया जो कि अनुचित है। 3 मार्च को हाईकोर्ट विलासपुर से आदेश जारी हुआ कि इस वर्ष निजी स्कूल केंद्रीयकृत बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होंगे केवल शासकीय स्कूल ही केंद्रीयकृत बोर्ड परीक्षा दिलाएंगे। संघ ने हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए कहा कि हम हाईकोर्ट का निर्देश का पालन करते हैं आने वाले वर्ष में निजी एवं शासकीय स्कूल एक साथ परीक्षा में शामिल होंगे।

संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि जिला शिक्षा विभाग दुर्ग द्वारा लिया गया शुल्क सभी निजी स्कूलों को वापस किया जाए समयानुसार संघ के सचिव श्री अमित श्रीवास्तव ने बताया कि संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात किया जाएगा और एक ज्ञापन पत्र सौंपा जाएगा कि जल्द से जल्द सभी निजी स्कूलों की ली गई परीक्षा फीस वापस किया जाए।
 


अन्य पोस्ट