दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 मार्च। श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों महिला पुरुष युवाओं के बीच राधाकृष्ण की रासलीला भजन फूलों की होली का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, संरक्षक रामफल शर्मा, लखन लाल शर्मा एवं सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम राधाकृष्ण की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में होली मिलन, फूलों की होली, भजन, सम्मान समारोह एवं होली की रासलीला जैसे विभिन्न आयोजन श्री परशुराम भवन, पुष्प वाटिका के पहले शिवनाथ नदी रोड में हुआ।
कार्यक्रम में भजन सम्राट हरगोपाल शर्मा, प्रकाश शर्मा, गिरधर शर्मा, श्याम मित्र मंडल भाटापारा द्वारा सुंदर एवं मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई। समाज के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि जबलपुर की पुनीत रासलीला लीला मंडली एवं डांस ग्रुप द्वारा राधाकृष्ण की होली की रासलीला नृत्य की प्रस्तुति हुई। भजन में छत्तीसगढ़ी फाग गीत राजस्थानी फाल्गुन गीत की सुंदर मधुर प्रस्तुति दी गई, जिसमें फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सरंक्षक रामफल शर्मा, लखन लाल शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, उमाशंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।