दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 मार्च। गत दिनों रुआबांधा बस्तीवासी द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जिसमें रुआबाधा बस्ती के कुंद्रापारा से लेकर भाटापारा एवं अन्य साथियों ने भाग लिया। इस सांकेतिक धरना-प्रदर्शन हाउसिंग बोर्ड दुर्ग के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आह्वान किया गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हितग्राहियों को डराया-धमकाया जा रहा है कि आप सभी इस जगह को खाली करे नहीं तो जबरदस्ती बेदखल किया जायेगा जिससे हितग्राहियों में भय बना रहता है कि वे अपनी रोजी-रोटी कमाने जाएं और पीछे से झोपड़ी को तोड़ न दें क्योंकि धरना स्थल पर किसी भी दल की ओर से कोई कार्रवाई की मांग नहीं आईं।
विधानसभा सत्र चल रहा है नेताओं को बस्ती वासी द्वारा अवगत कराए जाने पर भी विचार व्यक्त करने नहीं आए। इस बस्तीवासी की आवाज को बुलंद करने कुछ मिडिया वाले अपना समय निकालकर दु:ख की घड़ी में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने आगे कहा बस्ती वासी द्वारा अवगत कराए जाने पर कोई भी जानकारी शासन नेता पक्ष-विपक्ष की ओर से नहीं दिया तो पूरा बस्ती के लोगों ने पूछा कि 1998 वाला हड़ताल कब होगा। बनारसी पारा से लेकर भाटापारा तक तैयार हो रहे हैं।