दुर्ग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निगम महिला कर्मियों का किया सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 मार्च। नगर निगम विवेकानंद सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी रजनी बघेल, अध्यक्षता महापौर अलका बाघमार, विशिष्ट अतिथि गौरी कौशिक ने कार्यक्रम का शैल चित्र माँ सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतरी में माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया किया। महापौर अलका बाघमार ने मुख्य अतिथि व सभी विशिष्ट अतिथियों को समी का पौधा देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान निगम एवं शहरी आजीविका मिशन महिला कर्मचारियों का समाजसेवी रजनी बघेल,महापौर अलका बाघमार, समाज सेवी गौरी कौशिक ने बारी बारी महिलाओं के पास जाकर कर्मचारी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित कर महिला दिवस की हार्दिक बधाईयां दी।
महापौर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकारी/ कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अवसर पर नगर निगम द्वारस शहर क्षेत्र के 22 महिला पार्षदों को उपहार देकर सम्मान किया गया।
महापौर ने कहा कि नगर निगम की सभी महिला अधिकारी एवं कर्मचारी दुर्ग शहर को सुन्दर, सुव्यवस्थित,विकसित बनाने मजबूती के साथ संकल्प लेकर कार्य करें। महापौर ने कहा हौसलों को उड़ान देना है तो बेटियों को करें शिक्षित।
उन्होंने कहा महिला दिवस पर देश की महिलाओं को संदेश देते हुए एक नारी अगर कुछ ठान ले तो उसे पूरा करके ही दम लेती है। चाहे परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों ना हो। समाज सेवी रजनी बघेल ने कहा शक्ति, समृद्धि और समर्पण का प्रतीक है नारी। पूरे विश्व में आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
भारतीय संस्कृति में नारी को बहुत महत्व दिया जाता है। समाज सेवी श्रीमती गौरी कौशिक ने कहा महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए 8 मार्च को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिकाएं बिना महिलाओं के योगदान के कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता। कार्यक्रम में एडिशनल एस.पी. ऋचा मिश्रा, डॉ. हंसा शुक्ला, डॉ सावंत, डॉ मानशी गुलाटी,पूजा जैन,पायल जैन एवं श्रीमती संचेती ने अतिथि के रूप में संबोधित किया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी व उपायुक्त मोहन्द्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, कार्यक्रम का मंच संचालन ममता धुर्वे, प्राची ठक्कर एवं सहायक अभियंता गिरीश दीवान ने किया।