दुर्ग

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
09-Mar-2025 2:20 PM
चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 9 मार्च। चार पहिया वाहन में बैठ कर धारदार चाकू लहराते हुए आम जनों को डराने-धमकाने वाले आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है। वहीं अन्य मामले में भी चाकू लेकर घूम रहे  आरोपियों को पकडऩे में पुलिस को कामयाबी मिली है। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना प्रभारी विजय यादव के नेतृत्व में अवैध कारोबार एवं गुंडा बदमाश सामाजिक तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के अंतर्गत मुखबिर से सूचना मिली कि पंचशील नगर चंद्रशेखर स्कूल के पास दो व्यक्ति आल्टो कार सीजी 07 सीई 2329 में बैठकर धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपीगण को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी सागर बेलदार निवासी बेलदार पारा दुर्ग तथा अक्षय सोनी निवासी पंचशील नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया। उनके पास से धारदार चाकू एवं दो लाख रुपए कीमत की आल्टो कार जब्त की गई है।

इसी तरह टीम को सूचना मिली कि नयापारा चौक दुर्ग में दो व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहे हैं, इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुश यादव निवासी नीरज स्कूल के पास गया नगर तथा आकाश यादव राजीव नगर दुर्ग को पकड़ा उनके पास से धारदार चाकू जब्त किया है।


अन्य पोस्ट