दुर्ग

‘विकसित भारत का लक्ष्य और युवाओं की भूमिका’ पर व्याख्यान
06-Mar-2025 3:40 PM
‘विकसित भारत का लक्ष्य और युवाओं की भूमिका’ पर व्याख्यान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 मार्च। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में राजनीति विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ शकील हुसैन ने स्वागत भाषण दिया। जिसमें उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तावना को बताया। भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए उदाहरण देते हुए बरगद के पेड़ का महत्व बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिंह ने की । प्राचार्य ने अपने भाषण में कहा कि विकसित भारत 2047 का संकल्प अब युवकों के हाथों में है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नारायण जी ने विषय ‘विकसित भारत का लक्ष्य और युवाओं की भूमिका’ अपने भाषण में कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें मनुष्य का जीवन मिला। भारत की भूमि में ऋषि, महर्षि का जन्म जिसमें हमारा भी जन्म हुआ हैं। हमे भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए ।जब हमे अपने संस्कृति पर गर्व होगा तब ही हम विकसित भारत का सपना देख सकते हैं। सकारात्मक सोच जरूरी हैं। उपयुक्त जीवनचर्या से देशवासी स्वस्थ होते हुए आगे बढ़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन तब आएगा भारत का एक एक व्यक्ति जब समरसता के साथ समाज में रहेगा। परिवार संस्था का संरक्षण जरूरी है। भारतीय परंपराओं पर गर्व होना जरूरी है। जन्म दिन,विवाह की वर्षगांठ भारतीय परंपरा के अनुसार मनाना चाहिए । डिजिटल युग है , ए आई का युग है ।विज्ञान वरदान के साथ अभिशाप भी है। नागरिक शिष्टाचार भारतीय संपत्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। भौतिक विकास के साथ प्रकृति, पर्यावरण, भारतीय परम्पराओं का संरक्षण, समाज में भाईचारा, नागरिक कर्त्तव्य बोध आवश्यक है। उक्त बातों पर सभी ध्यान देंगे तभी देश वास्तव में विकसित राष्ट्र कहलाएगा।

कार्यक्रम के दूसरे मुख्य वक्ता डॉ नीता बाजपेई ने विषय भारतीय ज्ञान परम्परा और युवा दृष्टि विषय पर अपने भाषण में भारत के गौरवशाली अतीत का जिक्र करते हुए अहिल्या बाई होलकर, रानी लक्ष्मीबाई के प्रेरक व्यक्तित्व के बारे ने बताया । उन्होंने यह भी बताया कि विश्व की बड़ी कंपनी के सीईओ भारतीय ही हैं। मंगल मिशन सफलता के बारे में बताया । भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं की वैज्ञानिकता के बारे में बताया उन्होंने योग और आयुर्वेद के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार दिनभर ताजगी लाता है । ये सभी परंपराएं विज्ञान पर आधारित है । दैनिक जीवन में उपयोगी विज्ञान का प्रयोग करें । कार्यक्रम के समापन पर डॉ शकील हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन दिया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में  प्राध्यापक,अतिथि प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट