दुर्ग

पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी गिरफ्तार
06-Mar-2025 3:09 PM
पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 मार्च। पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी को पुलगांव पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 पुलगांव थाना प्रभारी पुष्पेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रकाश पटेल निवासी ग्राम इटवा जिला बिलासपुर द्वारा 20 फरवरी को एक नाबालिग को बहला फुसलाकर वेद संरक्षण से भगाकर ले गया था। तीन फरवरी को पुलगांव पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था और नाबालिग को बरामद कर लिया था। चार फरवरी को आरोपी प्रकाश पटेल पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने बुधवार की सुबह घेराबंदी करते हुए आरंग से पकड़ा जो अपनी बहन के ससुराल में जाकर छुपा हुआ था।

पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 262 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


अन्य पोस्ट