दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 मार्च। दुर्ग जनपद पंचायत सभागार में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के रूप कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन निर्वाचित हुर्इं। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जिला भाजपा कार्यालय पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया। मिठाई बांटकर, आतिश बाजी और ढोल नगाड़े बजाकर जीत की ख़ुशी का इज़हार किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा यह शानदार विजय जनता के विश्वास और विकास की नीति की पुष्टि करती है यह जीत क्षेत्र के समग्र विकासऔर जनकल्याण की नई दिशा तय करेगी। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक परिणाम उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।