दुर्ग

यादव पंचायत में शामिल हुए विधायक गजेन्द्र
03-Mar-2025 3:05 PM
 यादव पंचायत में शामिल  हुए विधायक गजेन्द्र

दुर्ग, 3 मार्च।  कोडिय़ा सर्किल अंतर्गत ग्राम चंदखुरी आयोजित यादव पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि विषम परिस्थिति में भी हंसकर चलना यादव समाज की पहचान है। युवाओं को भगवत गीता पढऩा चाहिए, इससे जीवन में विषम परिस्थितियों में भी हंसते हुए कार्य करने की सीख मिलती है।

कार्यक्रम में अतिथि को यादवी परंपरा के अनुरूप खुमरी और फुलेता भेंट कर सम्मान किया और सामाजिकजनों ने उनसे मांग भी की। ग्राम चंदखुरी यादव समाज द्वारा आयोजित यादव पंचायत में विधायक गजेन्द्र यादव सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित सामाजिकजनों ने उनके समक्ष समाज में शादी ब्याह व दुख सुख के आयोजन में प्लास्टिक के डिस्पोजल, पत्ते तथा अन्य सामान को बंद कर बर्तन को बढ़ावा देने मांग भी की, जिसे विधायक श्री यादव मौके पर उनकी मांग के अनुरूप राशि देने घोषणा की। इस दौरान समाज की बच्चियों ने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे आयोजन की शोभा बढ़ी।

 विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि यादव समाज स्वाभिमानी समाज है। समाज ने अपनी संस्कृति और विरासत को संभाल कर रखा है। उन्होंने समाज के सभी क्षेत्रों में यादव समाज को आगे बढक़र कार्य करने प्रेरित किया। इस अवसर पर सुदामा यादव, रामेश्वर यादव, सुरेश यादव, मनोहर यादव, घसिया यादव, नारायण यादव, माहेश्वरी यादव, पूर्णिमा यादव, अर्चना यादव, हेमीनबाई यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट