दुर्ग
खेत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
01-Mar-2025 2:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग। बाईपास रोड के किनारे चौकी अंजोरा में खेत की मेढ़ के पास एक व्यक्ति का शव शुक्रवार की शाम को मिला है। अंजोरा चौकी पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रख दिया है और उसके वारिसान की पतासाजी कर रही है। खपरी रसमड़ा बाईपास रोड मे खेत के किनारे मेढ़ पर एक व्यक्ति का शव मिला है जिसने हाफ पैंट और पुराना सा लाल रंग का शर्ट पहना हुआ था।
उसके पास एक पेंट एवं जिला अस्पताल राजनांदगांव में इलाज की ओपीडी पर्ची मिली है। वह पर्ची 4 फरवरी की है उस पर्ची में हीरालाल लिखा हुआ है और पता में परमाल कसा रेलवे स्टेशन लिखा हुआ है। शव पुराना भी लग रहा है। मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे