दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 फरवरी। महाशिवरात्रि पर अति प्राचीन सिद्ध पीठ श्री किल्ला मंदिर में पंचमुखी शिव का अभिषेक आम भक्तगण द्वारा सुबह से लगातार किया गया । सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।
अनिल बंछोर परिवार के द्वारा अपने दादा स्व उदय राम बंछोर की पुण्य स्मृति में अष्टधातु से निर्मित किल्ला मंदिर में विराजित प्राचीन पंचमुखी शिवलिंग के संरक्षण हेतु पंचमुखी मुकुट प्रदान किया गया एवं शिव मंदिर में कलश राजेंद्र ताम्रकार की तरफ से चढ़ाया गया। तत्पश्चात श्री किल्ला मंदिर लोक न्यास के न्यासी अनिल ताम्रकार सपत्नीक द्वारा मुख्य पुजारी मयंक शर्मा के सानिध्य में रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात महाआरती की और महाप्रसाद का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में श्री किल्ला मंदिर लोक न्यास के अध्यक्ष सुदर्शन महलावार, कुंजी लाल ताम्रकार, प्रमोद दुबे, राज्यवर्धन ताम्रकार, चिन्मय वर्मा, राहुल, बृजेश, आशीष, सुनील, और अनेक भक्त गण उपस्थित थे। यह जानकारी द्रोण ताम्रकार सह सचिव श्री किल्ला मंदिर लोक न्यास दुर्ग के द्वारा प्रदान की गई।