दुर्ग

बच्चे का हाथ दबने पर महिला से मारपीट
27-Feb-2025 3:05 PM
बच्चे का हाथ दबने पर महिला से मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 फरवरी। दरवाजे में बच्चे का हाथ दबने की बात को लेकर पड़ोसियों में मारपीट हो गई। दो लोगों ने एक महिला से गाली गलौज करते हुए मारपीट की। प्रार्थिया की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 3 (5), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच मे लिया है।

पुलिस ने बताया कि अटल आवास पोटिया निवासी फातिमा बेगम शाम को अपने घर का दरवाजा बंद कर रही थी, इस दौरान उसके पड़ोसी संजू महिलांगे का भांजा जो की वहीं खड़ा हुआ था उसका हाथ दब गया। इस बात को लेकर संजू महिलांगे और उसकी बहन रजनी महिलांगे फातिमा के घर आए और कहा कि ठीक से दरवाजा बंद नहीं करती हो कह कर गाली-गलौज करने लगे। जब पीडि़ता ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे पीडि़ता को चोटे आई।


अन्य पोस्ट