दुर्ग
दुर्ग, 27 फरवरी। बिजली ऑफिस में ड्यूटी करने जा रहे प्रार्थी के साथ तीन अज्ञात आरोपियों ने मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।पुलिस के मुताबिक प्रार्थी रामस्वरूप सिंह रायपुर नाका बिजली ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। 20 फरवरी की रात 10 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल बॉक्सर सीजी 07 ए 0777 पर सवार होकर अपने घर कसारीडीह से ड्यूटी रायपुर नाका बिजली ऑफिस जा रहा था।
गल्र्स कॉलेज पद्मनाभपुर दुर्ग के सामने पहुंचा था उसी समय तीन अज्ञात आरोपी बाइक पर सवार होकर पीछे से आए और मोटरसाइकिल को कट मार कर कहा कि कैसे चला रहे हो गाड़ी चलाना नहीं आता, बोलकर गाली गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे प्रार्थी को चोटे आई।