दुर्ग

खेल की तरह ही मन में स्वच्छ भावना हो-आयुक्त सुमित
27-Feb-2025 3:04 PM
खेल की तरह ही मन में स्वच्छ भावना हो-आयुक्त सुमित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 27 फरवरी। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने ऋषभ हेरिटेज, लेकव्यू अपार्टमेंट सोसायटी, वर्धमान ट्रस्ट, ऋषभ सिटी, ऋषभ साउथ व ऋषभ कालोनी सहित अन्य अपार्टमेंट के समितियों के सदस्यों के साथ हुई। बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि शहर के समस्त कालोनी, घरों आदि से 100 प्रतिशत गीला एवं सूखा कचरा पृथक-पृथक संग्रहित किए जाने हेतु निगम टीम द्वारा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को स्वच्छता बनाये रखने गीला व सूखा कचरा पृथक-पृथक रखने की समझाईश दी जा रही है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कालोनाइजरों के साथ बैठक लेकर कहा कि जिस तरह हम शारीरिक मजबूती, खुद को फीट रखने के लिए या खेल स्पर्धाओं में अव्वल आने के लिए खेल भावना के साथ ही खेल गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं ऐसे ही हमें अपने घर, आसपास, खेल मैदान और शहर की स्वच्छता का भाव भी रखना चाहिए। हमारा शहर स्वच्छ सर्वेक्षण-2024/25 में हिस्सा ले रहा है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि दुर्ग स्वच्छता की दौड़ में नम्बर 1 रहे। डाटा सेंटर में स्वच्छता संकल्प सन्देश विषय पर आयोजित बैठक के दौरान शहर के विभिन्न कालोनी के पदाधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल आसपास की सफाई करना ही नहीं है अपितु नागरिकों को स्वयं जागरूक होना होगा।


अन्य पोस्ट