दुर्ग

कुणाल का सम्मान
25-Feb-2025 3:21 PM
कुणाल का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 25 फरवरी। निषाद समाज भिलाई परिक्षेत्र के ग्राम -खम्हरिया (जुनवानी) भिलाई द्वारा  गत दिनों भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इनमें कुणाल पारकर का भी सम्मान किया गया।

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में स्मृति नगर भिलाई निवासी कुणाल पारकर ने 91.66 प्रतिशत अंक हासिल कर अभिभावकों व समाज का मान बढ़ाया है।

कुणाल पारकर के पिता प्रदीप पारकर निको प्लांट में इंजीनियर व माता उषा पारकर गृहणी हंै। कुणाल ने गणित विषय में पूरे 100 में 100 अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर अपने माता पिता गुरुजन और हमारे समाज का नाम रोशन किया है। कुणाल पारकर निषाद समाज के संस्थापक सदस्य स्व. रामप्यारा पारकर व बृजकुमारी पारकर के पोता है।


अन्य पोस्ट