दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 25 फरवरी। जिला नारायणपुर में भैरमदेव एरिया कमेटी के अन्तर्गत 5-5 लाख के दो ईनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण नीति व जिला नारायणपुर क्षेत्र में चलाये जा रहे ‘‘माड़ बचाओ अभियान’’ एवं सुरक्षा बलों के सघन प्रयासों से प्रभावित आत्मसमर्पित नक्सलियों में 01 पुरूष एवं 01 महिला माओवादी शामिल हंै, जो एमएमसी जोन में सक्रिय रहे। इस प्रकार से लगातार माओवादियों के हो रहे आत्मसमर्पण से नक्सलियों को बड़ा झटका।
आत्मसमर्पण करने पर सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 25 हजार का चेक प्रदाय किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जाएगा।
आनंद प्रताप सिंह (भा.पु.से.) महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय भिलाई, सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, हरिंदर पाल सिंह सोही, उप महा निरीक्षक बीएसएफ़ क्षेत्रिय मुख्यालय, रायपुर, अमित तुकाराम काम्बले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज के मार्गदर्शन, नवल सिंह कमाण्डेंट बीएसएफ 135 वीं वाहिनी, प्रभात कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, सुरेश पांडे, द्वितीय कमान अधिकारी, सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय भिलाई, रोबिनसन गुडिय़ा (भा.पु.से.) अति. पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, जयदीप अग्रवाल उप कमांडेंट बीएसएफ़ के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस एवं बी एस एफ द्वारा माओवादियों के विरूद्ध क्षेत्र में लगातार चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सल संगठन से 2 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
आने वाले समय में और भी नक्सलियों के संगठन छोडक़र आत्मसमर्पण करने की गोपनीय सूचना है। आत्मसमर्पण कराने में बीएसएफ का विशेष योगदान है। इस प्रकार नक्सलियों का आत्मसर्पण से शीर्ष माओवादी कैडर के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सल मुक्त माड़ बचाव अभियान की कल्पना साकार रूप ले रहा है।
सरकार की पुनर्वास नीति के फायदे घर, नौकरी ने इन्हें आकर्षित किया है। इन्होंने आत्मसमर्पण माड़ एवं खुद की भलाई के लिए सोचा है, और ‘‘माड़ बचाओ अभियान’’ ने उन्हें अब एक नई आस दी है।
माओवादी की विचारधारा में भटके नक्सलियों को उनके घर वाले भी वापस लाना चाहते है। हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों सौंप देने का है जहाँ वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सके ।