दुर्ग

नाबालिग को भगाया-रेप, 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार
24-Feb-2025 10:44 PM
नाबालिग को भगाया-रेप, 9 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’संवाददाता

दुर्ग, 24 फरवरी।  नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा कर ले जाकर रेप का आरोपी 9 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी को खुर्सीपार पुलिस ने विशेष टीम तैयार कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 5, 6पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

छावनी सीएसपी हरिश पाटिल ने बताया कि 23 जुलाई 2016 को प्रार्थिया ने खुर्सीपार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनकी नाबालिग लडक़ी को बीरसा लोहार कहीं भगा कर ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले को गंभीरता से लिया। विवेचना दौरान वर्ष 2018 में नाबालिग को ढूंढ लिया।

पीडि़ता बताई कि बीरसा लोहार उसे बहला फुसला कर ओडिशा लेकर चले गया था। जहां उसके साथ लगातार शारिरिक संबंध बनाया। जिससे उसको एक बच्चा होने से लाकर रायगढ़ में छोडक़र भाग गया है। विवेचना के दौरान लगातार फरार आरोपी बीरसा लोहार की रायगढ़, ओडिशा,झारखण्ड एवं अन्य स्थानों तलाश की जो घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था।

सीएसपी श्री पाटिल ने बताया कि इसके बाद खुर्सीपार टीआई अंबर सिंह भारद्वाज ने एक विशेष टीम तैयार की। आरोपी बीरसा लोहार का पता तलाश के दौरान 22 फरवरी को शासकीय अस्पताल दुर्ग में अपने मामा से मिलने आने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा बीरसा लोहार एवं उनसे संबंधित लोगों पर नजर रखी जा रही थी, तभी बीरसा लोहार (30वर्ष) निवासी कैलाश नगर जामुल के अस्पताल में मौजूद होने की सूचना मिलने पर उसे घेराबंदी कर दबोचा। आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया।


अन्य पोस्ट