दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 फरवरी। उतई थाना अंतर्गत रविवार की शाम सीआईएसएफ बटालियन के सामने हाइवे पर धान से भरे चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो गई। सूचना पर दमकल दल पहुंचा और आग को बुझाया गया।
उतई टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि घटना शाम 5.45 बजे की है। दुर्ग की ओर से उतई की तरफ ट्रक जा रहा था। ट्रक में सरकारी धान की बोरिया भरी थी। चालक जैसे ही उतई सीआईएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के पास पहुंचा। उसकी ट्रक पीकअप लेना कम कर दिया। चालक ने एक्सिलेटर को दबाने लगा। इसी दौरान इंजन से धुंआ निकलने लगा। चालक उसे देखने के लिए ट्रक से नीचे उतरा। तब तक आग की लौ निकलने लगी। ट्रक को मौके पर ही छोडक़र चालक फरार हो गया। टीआई ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली। तत्काल दमकल दल को सूचित किया गया और मौके पर पहुंच कर ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला। इधर दमकल दल से करीब एक घंटे तक मशक्कत कर आग को काबू किया।