दुर्ग

शादी से लौट रहे फोटोग्राफर की सडक़ हादसे में मौत
24-Feb-2025 3:58 PM
शादी से लौट रहे फोटोग्राफर  की सडक़ हादसे में मौत

‘छत्तीसगढ़’संवाददाता

दुर्ग, 24 फरवरी। शादी समारोह में फोटो शूट करने गए फोटोग्राफर की सडक़ हादसे में मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार खुर्सीपार भिलाई निवासी नंद किशोर वर्मा अपनी कार सवार होकर अपने साथी खोमलाल सोना के साथ दल्लीराजहरा स्थित रेलवे कॉलोनी गए हुए थे। कार से रात को अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दानीटोला घाट बालोद के पास कार को चपेट में लिया। हादसे में फोटोग्राफर नंद किशोर वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। कार का परखच्चे उड़ गए। नंद किशोर का पावर हाउस में ओम लक्ष्मी फोटो स्टूडियो है। घटना रविवार रात 2 बजे की है।

खबर लगने पर बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने में एक घंटे का समय लग गया।  सूचना पुलिस ने परिजनों को रात को दे दिया गया। मृतक नंद किशोर फोटोग्राफी करता था। वे शादी-ब्याह और अन्य कार्यक्रमों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी किया करते थे।


अन्य पोस्ट