दुर्ग
सहायक उप निरीक्षक को सिल्वर मेडल
23-Feb-2025 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 23 फरवरी। 68 वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2024 -25 का आयोजन झारखंड रांची में हो रहा है जिसमें देश भर के 28 राज्यों की पुलिस टीम और अर्धसैनिक बलों के कुल 1228 प्रतिभागी ने हिस्सा लिया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टिगेशन एवं डॉग स्क्वायड प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) अर्जित किया है। इस उपलब्धि पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने पूरी टीम को बधाई दी। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। दुर्ग रेंज के बालोद जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक धरम भूआर्य ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए पुलिस ऑपरेशन इवेंट पर सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे