दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 फरवरी। कक्षा- द्वादश के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय कसारीडीह में मनाया गया। कार्यक्रम के अतिथि डॉ. अनिल पटेल (एम.एस. आयुर्वेद स्क्लेरोथेरैप) तथा सुश्री तारिणी साहू (सी.एम.ए. भिलाई इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन) पूर्व छात्र सरस्वती शिशु मंदिर कसारीडीह दुर्ग थे।
उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने शिक्षा जीवन से जुड़े मूलभूत समस्याओं के बारे में अपने विचार छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किए। उच्चत्तर कक्षाओं के लिए अंग्रेजी बाधक नहीं है। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती कृपा शर्मा ने इस विद्यालय के दिए गए संस्कारों को जीवन में अपनाकर समाज में परिलक्षित हो। इसके साथ ही रमेश सोनारे आचार्य ने कक्षा द्वादश को जीवन में शिक्षा का महत्व बताया। श्रीमती आशाकिरण शर्मा ने जीवन में निरंतर सफलता की अग्रसर रहें। कक्षा एकादश के हिमांशु आर्य व भूमि साहू ने अपने विचार प्रस्तुत्त किए। कक्षा द्वादश के दिव्यांश पटेल और योतिश चन्द्राकर ने भी अपने भाव प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा एकादश की वैष्णवी साहू ने श्रीमती पूर्णिमा भौमिक के मार्गदर्शन में किया। कक्षा द्वादश ने विद्यालय को 2 स्टैंड फैन, घड़ी, सरस्वती माता का फोटो भेंट प्रदान किए तथा शिक्षकों को भेंट देकर सम्मान किया गया। विद्यालय की ओर कक्षा द्वादश को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सरस्वती शिक्षा समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पूनमचंद जैन, प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव सहित विद्यालय के आचार्य उपस्थित थे।