दुर्ग

चुनाव में समर्थन नहीं करने की बात पर मारपीट
23-Feb-2025 2:43 PM
चुनाव में समर्थन नहीं करने  की बात पर मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग, 23 फरवरी।
चुनाव के दौरान गांव के ही आरोपियों ने प्रार्थी एवं अन्य के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इससे प्रार्थी एवं अन्य को चोटे आई। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। 

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी भूपेश कुमार डहरिया ने अपने साथी युवराज बंजारे, आशीष जांगड़े, देवेंद्र बंजारे, आर्यन डहरिया, हीरामन खेवार, प्रेमलता खेवार एवं दीनू कुमार के साथ थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि वह ग्राम गोडपेंड्री में रहता है और मजदूरी का काम करता है। 20 फरवरी को ग्राम गोड पेंड्री में ग्राम पंचायत सरपंच का चुनाव था जिसमें तोरण लाल साहू जीता है। भूपेश कुमार डहरिया द्वारा सरपंच प्रत्याशी शुभम बंछोर का समर्थन किया गया था जो कि हार गया है। गांव के जुगनू राम हरिवंश, ताराचंद हरिवंश, पप्पू उर्फ रामनाथ गायकवाड़, अमित देशलहरे द्वारा सरपंच प्रत्याशी श्रद्धा यादव उर्फ श्रद्धा टंडन का समर्थन किया गया था किंतु वह हार गई है। 21 फरवरी के सुबह 8.30 बजे प्रार्थी गोड पेन्ड्री तालाब में हाथ मुंह धोने, फ्रेश होने के लिए आया हुआ था। उसी समय गांव के आरोपी जुगनू राम हरिवंश, ताराचंद हरिवंश, पप्पू उर्फ रामनाथ गायकवाड और अमित देशलहरे वहां आए और आरोप लगाते कहा कि तेरे कारण श्रद्धा चुनाव हारी है तुम लोग दारु मुर्गा में बिक गए हो, कह कर गाली गलौज करने लगे। 

जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो चारों आरोपियों ने मिलकर कहा कि आज जान से खत्म कर देते हैं यह कहते हुए हाथ मुक्के से जमकर मारपीट की। 
आरोपियों ने अन्य लोगों से भी मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट