दुर्ग
दुर्ग, 22 फरवरी। सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय एवं प्रिज्म कॉलेज उतई के मध्य हुए एमओयू के तहत सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आईक्यूएसी एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा करियर मार्गदर्शन कार्यशाला एवं प्री-प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में स्वपनील रूमिता जना, आशीष कुमार, निधि साहू प्रिज्म कॉलेज उतई से उपस्थित हुए।
उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कैरियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने मुख्यत: प्लेसमेंट के पूर्व होने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया जैसे लिखित परीक्षा, लिखित परीक्षा के पश्चात छटनी, मॉक टेस्ट, साक्षात्कार आदि। प्री प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा ली गई एवं अन्य प्रक्रियाएं भी की गई। यह प्री प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैंकिग फाइनेंस एवं बीमा के क्ष़ेत्र, आई.टी. क्षेत्र, ऑटो मोबाईल क्षेत्र, टेलिकोम क्षेत्र, उत्पादन क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. प्रमोद यादव ने अतिथि का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपने नियमित अध्ययन के साथ-साथ प्लेसमेंट ड्राइव में अपनी उपस्थिति प्रदान करें ताकि उन्हे प्री प्लेसमेंट ड्राइव का अनुभव हो सके एवं इस अनुभव से वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सके। प्री प्लेसमेंट ड्राइव में 100 से अधिक नियमित एवं भूतपूर्व छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। प्लेसमेंट समन्वयक श्रीमती पवनदीप कौर, सदस्य डॉ. भावना वर्मा व राकेश दिवाकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।