दुर्ग
डुन्डेरा में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता आज
22-Feb-2025 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 22 फरवरी। दशहरा मैदान डुन्डेरा (उतई ) में 22 फरवरी शनिवार को रात्रि 7 बजे से राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। इसमें सामूहिक डांस प्रतियोगिता अंतर्गत प्रथम आने वाले समूह को 15000 रुपए नगद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा द्वितीय, तृतीय, चौथा, पांचवां एवं छटवां स्थान पर आने वाले समूह को क्रमश: 10000, 7000, 5000, 3000 एवं 2000 रूपए नगद इनाम दिया जाएगा। इसमें प्रवेश शुल्क 251 रुपए रखा गया है। इसी प्रकार एकल नृत्य में प्रथम छ: स्थान पर आने वाले डांसर को क्रमश: 8000, 500, 4000, 3000, 2000 एवं 1000 रुपए नगद इनाम दिया जाएगा। इसका प्रवेश शुल्क 201 रुपए रखा गया है। इसके अलावा, वेशभूषा, अनुशासन, बेस्ट भावपक्ष एवं डांसर के लिए भी विशेष पुरस्कार की व्यवस्था रहेगी। उक्त जानकारी आयोजक समिति के होमेश साहू ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे