दुर्ग

विजयी प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस, ग्रामीणों संग मनायाजश्न
20-Feb-2025 4:05 PM
विजयी प्रत्याशियों ने निकाला जुलूस, ग्रामीणों संग मनायाजश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 फरवरी।
 ग्राम कोटनी सरपंच प्रत्याशी रामसिंह निषाद, जनपद पंचायत कोटनी ,पीपरछेड़ी, मोहलाई क्षेत्र क्रमांक 4 से राजेन्द्र ठाकुर के विजयी होने पर ग्रामवासियों ने जीत का ऐतिहासिक जश्न मनाया। ग्रामवासियों ने बाजे-गाजे के साथ पटाखे फोड़ कर व गुलाल से शराबोर कर दिए। 

विजय जुलूस में सबसे पहले रामसिंह निषाद ने ग्राम शीतला माता तथा राम जानकी मंदिर सहित विभिन्न ग्राम के मंदिर का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। विजय रैली में गांव में घूम कर घर-घर से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ का सर्वप्रथम अघोरी ग्रुप श्री दुलेराय अघोरी ग्रुप अंजोरा दुर्ग सतीश निषाद की झांकी निकाली गई। ग्रामीणजन एकत्रित थे।

सरपंच रामसिंह निषाद तथा राजेंद्र ठाकुर ने सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए सभी की सहभागिता से गांव विकास के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बीरबल यादव, कोमल साहू, हिरामन यादव वार्ड पंच हेमलाल चक्रधारी, बिरेन्द्र कुमार निषाद , तोमन यादव चोवा यादव पोषण साहू, गौतारिया निषाद, भीषम साहू, गोकुल यादव, यशवंत ठाकुर, लोकेश निषाद, मनोज साहू, मंगलेश यादव, खिलेश्ववर निषाद, रुपलाल निषाद, कोमल ठाकुर, नूतन यादव लाला निषाद, दीपेश निषाद, लूकु निषाद, विजय राजपूत, डाकेश साहू , गिरधर यादव, डोरू कुमार यादव , सहित समस्त ग्रामीण जन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट