दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 20 फरवरी। मंगलवार को चेम्बर प्रतिनिधि मंडल द्वारा राज्य वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को आगामी राज्य बजट से संबंधित सुझाव का ज्ञापन प्रदेश महामंत्री अजय भसीन एवं भिलाई अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा द्वारा सौंपा गया जो निम्नानुसार है:-
प्रदेश के पारंपरिक बाजारों के जीर्णोद्धार हेतु उचित कदम उठाए जाए।
प्रदेश के सभी जिलों में राजधानी स्थित डूमरतराई व बिलासपुर स्थित व्यापार विहार की तर्ज पर थोक बाजारों का निर्माण किया जाए।
रायपुर में प्रस्तावित होलसेल कोरिडोर का निर्माण त्वरित गति से पूर्ण किया जाए।
नवीन, फुटकर बाजारों का निर्माण किया जाए।
इज ऑफ़ डुईंग बिजनेस के तहत वन स्टेट वन लाइसेंस निति लागु हो।
जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के निर्माण को त्वरित गति से पूर्ण किया जाए।
ग्वालियर मेले के तर्ज पर प्रतिवर्ष ऑटो एक्सपो का आयोजन किया जाए।
यूजर चार्ज से सम्बंधित विसंगतियों को दूर कर इसे युक्तियुक्त किया जाए।
चेम्बर के प्रदेश कार्यालय के लिये राजधानी रायपुर में रियायती दर पर भूमि उपलब्ध की जाए।
प्रदेश में मंडी शुल्क पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए।
व्यवसायी एवं व्यापारियों के लिए इंश्योरेंस/पेंशन संबंधी निति बनाई जाए।
प्रदेश के समस्त जिलों में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की जाए।
सरकार के पास उपलब्ध स्थानों का उचित प्रयोग जन उपयोगी सुविधाओं के लिए हो।
उपरोक्त सुझावों पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सकारात्मकता दिखाते हुए उचित कदम उठाने की बात कही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।