दुर्ग

एमपी की मदिरा जब्त, 2 गिरफ्तार
19-Feb-2025 3:28 PM
एमपी की मदिरा जब्त, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 19 फरवरी। आबकारी टीम ने एमपी की मदिरा जब्त कर  2 आरोपी को गिरफ्तार किया एवं 2 वाहन भी जब्त किया है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी जी.के. भगत व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 17 फरवरी को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा ग्राम नंदिनी खुन्दिनी, थाना नन्दिनी नगर में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्रवाई कर 2 आरोपी राजकुमार सिंह जुनवानी थाना सुपेला जिला दुर्ग के आधिपत्य से एक सफ़ेद रंग सेवरलेट बिट कार वाहन क्र. सीजी 04 केव्ही 7060 के पिछली सीट पर रखा 29  पेटी प्रत्येक पेटी में 48 नग पाव, कुल 1392 नग पाव रॉयल ब्लू व्हिस्की राज्य गोवा निर्मित विदेशी मदिरा जब्त किया गया।

इसी प्रकार रंजीत सिंह कैंप 1 आदर्श नगर थाना- छावनी के अधिपत्य के ग्रे रंग के आल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एमए 9418 के सीट व डिग्गी में रखा 29 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 नग पाव कुल 1392 नग पाव रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की विदेशी मदिरा जब्त किया गया। कुल मदिरा 2784 नग पाव (58 पेटी), जिसकी कुल मात्रा 591.12 बल्क लीटर व बाज़ार मूल्य 361920 रूपये का शराब एवं उपरोक्त 2 वाहन (बाज़ार मूल्य क्रमश: 350000 रूपये व 300000 रूपये) (जब्त सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य 10,11,920 रूपये) जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार नेताम द्वारा आरोपियों को जेल दाखिल कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।


अन्य पोस्ट