दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 19 फरवरी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में त्रिस्तरीय चुनाव शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ,देर रात तक मतों की गिनती जारी रही। कहीं कशमकश तो कहीं सीधी लड़ाई देखने को मिली सरपंच पद के लिए। मगर जिला पंचायत सदस्य के लिए एक तरफा जीत हासिल की।
श्रद्धा पुरेंद्र साहू ने लगभग 7 हजार वोटों से हराई पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर को।
ग्राम पंचायत खोपली में मंजू फत्तेलाल वर्मा को एक बार और मौका दिया जनता ने, वहीं ग्राम पंचायत घुघसीडीह पूर्व सरपंच गोवर्धन बारले की पत्नी ललिता बारले सरपंच बनी। ग्राम पंचायत मचांदूर में पूर्व सरपंच दिलीप साहू की करारी हार हुई, वहां युगल साहू सरपंच पद जीते। ग्राम पंचायत कातरों में पूर्व सरपंच मंजू यदु के पति ख़ुमेश यदु मैदान में थे वे चुनाव बुरी तरह हारे। ग्राम के युवा जितेंद्र सोनी सरपंच बने। ग्राम पंचायत करगाडीह में पूर्व सरपंच घनश्याम गजपाल की करारी हार मात्र 10 मतों से हुई, वहां करण सेन ने सरपंच पद पर कब्जा किया। ग्राम पंचायत बोरीगारका में चुम्मन यादव ने शत्रूहन साहू को मात दे कर सरपंच पद पर कब्जा किया। ग्राम पंचायत पाउवारा में मीना यादव सरपंच बनी,ग्राम पंचायत उमरपोटी विजेंद्र साहू सरपंच बने,ग्राम पंचायत कोकड़ी में युगल चंद्राकर सरपंच बने। वहीं जनपद सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक 21 से राकेश हिरवानी दोबारा, क्षेत्र क्रमांक 22 से झमित गायकवाड़ पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग जीती। क्षेत्र क्रमांक 23 से बिंदु दिनेश देशलहरे जनपद सदस्य बनी।जिला पंचायत सदस्य के लिए श्रध्दा साहू की एक तरफा जीत हुई है लगभग 7 हजार मतों से जीती है।
करगाडीह ग्राम पंचायत में पूर्व सरपंच घनश्याम गजपाल मात्र 10 मतों से हारे।