दुर्ग

पत्नी से मारपीट कर कैंची से वार
19-Feb-2025 2:50 PM
पत्नी से मारपीट कर कैंची से वार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दुर्ग, 19 फरवरी।
गाली गलौज करने से मना करने पर पति ने पत्नी पर जान से मारने की धमकी देकर कैंची से वार कर दिया। इससे प्रार्थिया को चोटे आई। प्रार्थिया की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। 

पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया राधा देवांगन वार्ड 2 राजीव नगर केजू राइस मिल के पीछे रहने वाली है। 16 फरवरी की रात को वह खाना खाकर अपने बच्चों के साथ घर पर थी। उसी समय उसका पति श्याम कुमार देवांगन शराब पीकर घर आया और घरेलू बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। इस पर राधा देवांगन ने उसे मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए कैंची से वार कर दिया। जिससे राधा के जांघ, गले में चोट आई। जब उसकी लडक़ी बीच बचाव करने आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।
 


अन्य पोस्ट